नववर्ष के उपलक्ष्य में बेस्टी एजुकेशन द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कतर द्वारा संचालित मुंबई इकाई के अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप के आयोजन, संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा 'मिंटु' एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैय्यद के संयोजन में शुक्रवार को ज़ूम ऐप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ज्ञानपुर भदोही उत्तर प्रदेश से श्रीमती प्रतिमा शर्मा पुष्प ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई महानगर के गीतकार रजनीश राय उपस्थित थे।
आमंत्रित कवियों में मुंबई महानगर के सुप्रसिद्ध गजल कार जाकिर हुसैन रहबर, वाराणसी उत्तर प्रदेश से श्रीमती सिंधवासनी तिवारी, देवरिया उत्तर प्रदेश से श्रीमती सीमा पांडे मिश्र, कल्याण मुंबई से श्रीमती सत्यभामा सिंह, गाजियाबाद से श्रीमती मधु स्वामी एवं हरिद्वार उत्तराखंड से श्रीमती विजयलक्ष्मी जी उपस्थित थी। मंच का सुंदर संचालन डॉक्टर बैजनाथ शर्मा तथा आभार एवं धन्यवाद प्रदर्शन विनय शर्मा दीप ने की।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |