पाकिस्तान से आए हिंदुओं ने किया भगवान जगन्नाथ का दर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुरी। पाकिस्तान के कराची के पांच बच्चों समेत करीब 45 हिंदुओं ने ओडिशा के पुरी स्थिति प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिंदू तीर्थयात्रियों की भारत यात्रा को प्रायोजित और आयोजित करने वाले ओडिशा अंतरराष्ट्रीय केंद्र के संयोजक रंजीत जेना ने बताया कि इन लोगों ने शनिवार रात मंदिर में पूजा-अर्चना की। 


उन्होंने कहा कि ओआईसी हर साल ऐसी यात्राओं का आयोजन करता रहा है, लेकिन कोविड महामारी के कारण 2018 के बाद इसे बंद कर दिया गया था। पुरी पहुंचने से पहले पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने मथुरा, वृंदावन और अन्य महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों का भी दौरा किया था। 


जगन्नाथ मंदिर के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) जेके पटनायक ने कहा कि पाकिस्तान से तीर्थयात्री मंदिर के द्वार पर आए जहां उनके पारंपरिक परिवार पांडा (पुजारी) ने उन्हें देवी-देवताओं के दर्शन के लिए अंदर जाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके दौरे के दौरान मंदिर और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। मंदिर में लगभग चालीस मिनट रहने के बाद पाकिस्तान से आए हिंदू वहां से चले गए।


*Happy Makar Sankranti & Republic Day : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ