जौनपुर: एनसीसी कैडेटों को यातायात के नियम बताये गये | #NayaSaveraNetwork
![]() |
वाहनों की चेकिंग करते यातायात निरीक्षक। |
नया सवेरा नेटवर्क
चेकिंग के दौरान दो लाख चौसठ हजार रूपये राजस्व वसूले
जौनपुर। शनिवार को शासन के निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा माह- 2023 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला ने अपने उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करते हुये समाज में इस विषय की महत्ता को लेकर प्रोत्साहित किया। यातायात के प्रति सजगता को एक जन अभियान के साथ जोड़ने का आवाहन किया। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान नियम कानून के बारे में जानकारी दी। एनसीसी कैडेटों को यातायात संकेतो के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों के उलंघन में 213 गाडि़यों का चालान किया जिससे राजस्व के रूप में दो लाख चौसठ हजार रूपये प्राप्त हुए। दो वाहन सीज किये गये जबकि शराब पीकर चलाने वाले सात वाहनों का भी चालान किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |