जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया मकर संक्राति का पर्व | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नदी में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, की पूजा-अर्चना
जौनपुर। जिले में मकर संक्रांति का त्योहार रविवार को बड़े ही हर्ष और उल्हास से मनाया गया। सूर्योदय के बाद गोमती नदी के समस्त घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी। मान्यता के अनुसार इस दिन आस्था की डुबकी लगाई जाती है। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद श्रद्धालुओं में जो आस्था का जोश है उसमें कमी नहीं नजर आ रही है। इस मौके पर तीर्थयात्री और संत कड़कड़ाती ठंड को झेलते हुए नदी के बर्फीले पानी में उतरकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते देखे गए। गौरतलब हो कि पूरे देश के अंदर अलग-अलग नाम और रूपों में यह पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस पर्व पर तिल-खिचड़ी-कपड़े के दान का महत्व अधिक बताया गया है। मकर संक्रांति पर सुबह स्नान के बाद लोगों ने गरीबों व जरूरतमंदों को तिल, खिचड़ी, कपड़े का दान किया। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और नहाने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |