सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, फूलों के 18 बोर्ड और फूलों से कई फव्वारे बनाए गए हैं। नागरिक निकाय भवन को तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाया गया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बुधवार को कहा, ‘‘ नई दिल्ली इलाके की खूबसूरती बढ़ाने और 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के मकसद से एनडीएमसी ने विशेष तैयारियां की हैं।’’

उपाध्याय ने बताया कि पालिका केंद्र, मंडी हाउस, तिलक मार्ग एंट्री प्वाइंट, हैदराबाद हाउस, प्रधानमंत्री आवास गोल चक्कर, राष्ट्रपति भवन गोल चक्कर, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, यॉर्क प्लेस, शांति पथ-पंचशील मार्ग जंक्शन, तिलक मार्ग प्रवेश द्वार और कौटिल्य मार्ग-शांति पथ जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े फूलों के बोर्ड लगाए गए हैं और फव्वारों से सजाया गया है। उपाध्याय ने कहा,‘‘ इन बोर्ड के विषय वसुधैव कुटुम्बकम, जी20, नेशन-पैरामाउंट, वन-अर्थ, वन-फ़ैमिली, वन-फ्यूचर जैसे संदेश हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ देश भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस पर भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।


*#HappyRepublicDay: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें