वाराणसी: 872 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चोलापुर। चोलापुर थाना क्षेत्र के पुरे धुरशाह गांव में सोमवार देर रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। प्रेमचंद नामक व्यक्ति के मकान से करीब 100 पेटियों से 872 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से हरदासीपुर निवासी संजय मौर्या और दो अन्य भाग निकले। एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद शराब चंडीगढ़ की है। जिसे बिहार भेजा जाना था। पुलिस फरार दोनों तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है। छापेमारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विकास पांडेय, उमेश राय थे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि संजय मौर्या ने किराये पर मकान लेकर धंधा शुरू किया था। रुपये के लालच में उसने मकान किराये पर दे दिया था।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |