शंघाई की 70 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण आशंका जतायी गयी है कि शंघाई की 70 फीसदी आबादी अब तक इसकी चपेट में आ चुकी होगी। चीन में पिछले महीने कोविड-19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों में ढ़ील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। अस्पतालों में मरीजों और श्मशान घाटों पर शवों में संख्या में काफी बढ़ोतरी हुयी है।

रुइजिन अस्पताल के उपाध्यक्ष एवं शंघाई के कोविड विशेषज्ञ सलाहकार पैनल के सदस्य चेन एर्ज़ेन ने अनुमान लगाया कि शहर के 2.5 करोड़ लोगों में अधिकांश इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने चीन की दजियांगडोंग स्टूडियो को मंगलवार को बताया, "अब शंघाई में महामारी का प्रसार बहुत व्यापक है और यह 70 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका होगा।" शंघाई में गत अप्रैल से दो महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान 600,000 से अधिक निवासी संक्रमित हुए थे। काफी संख्या में लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। उन्होंने कहा कि शंघाई अस्पताल में प्रतिदिन 1,600 मरीज कैजुअल्टी वार्ड में आ रहे हैं, जो प्रतिबंध हटाए जाने से पहले की तुलना में दोगुनी है। इनमें से 80 फीसदी कोविड रोगी हैं। स्टूडियो ने चेन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, "100 से अधिक एम्बुलेंस हर दिन अस्पताल में आती हैं।" उन्होंने बताया कि लगभग आधे मरीज 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं।


*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ