लखनऊ: भाजपा महिला मोर्चा ने जी 20 के लिए बनाई रंगोली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा ने रविवार को ऐतिहासिक इमामबाड़ा के सामने जी-20 की रंगोली बनाई। प्ले कार्ड के माध्यम से हर्ष व्यक्त करते हुए जनता को जी-20 के बारे में जागरूक भी किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना तिवारी ने कहा विश्व पटल पर मोदी भारत वर्ष का नाम रोशन कर रहे हैं। पहली बार जी 20 की अध्यक्षता करने का शुभ अवसर प्रधानमंत्री को मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी 20 की अध्यक्षता करना हम भारतवासीयो के लिये गर्व की बात है। महिला टीम द्वारा इस जानकारी को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इमामबाड़े के समीप महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा मिश्रा, नगर महामंत्री अर्चना साहू, रीना चौरसिया, रश्मि सिंह, सुनीता पांडेय, शिवा पांडेय, शिखा श्रीवास्तव, प्रिया अस्थाना सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जी 20 आयोजन के बारे में शहर के लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया। कल प्रातः 11 विधानसभा के सामने भी महिला मोर्चा कार्यकर्ता जी-20 आयोजन पर रंगोली बनाएंगी।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |