NIA का बड़ा एक्शन, PFI के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया पर शिकंजा कसा है। केरल में आज पीएफआई के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे गए। एनआईए के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई संगठन को नए नाम से पुनर्जीवित करने के प्रयासों को देखते हुए की जा रही है। इस संगठन ने देशभर में अपनी जड़ें जमा ली थीं। इसके गैर कानूनी कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस पर सितंबर में पाबंदी लगा दी थी।
यह कार्रवाई गुरुवार सुबह चार बजे एक साथ शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि पीएफआई का गठन 2006 को केरल में ही हुआ था। इसके बाद इसने 2009 में एक राजनीतिक संगठन 'सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया' भी बनाया था। केंद्र द्वारा संगठन पर पाबंदी लगाने के खिलाफ केरल में हड़ताल भी की गई थी। इस दौरान राज्य में व्यापक हिंसा हुई थी।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |