नया सवेरा नेटवर्क
पहले ऊषा को दिया झांसा,अब दूसरी शादी कर फरार
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया की रहने वाली ऊषा बिन्द के साथ शाहगंज क्षेत्र के कोहड़ा गांव के एक युवक रोहित यादव पुत्र लालबहादुर यादव उम्र लगभग 25 वर्ष ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर युवती का शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा,और युवती को घर से ले जाकर कोर्ट में मैरिज भी कर लिया। लगभग एक साल साथ में रहा और शारिरिक शोषण करता रहा। जब ऊषा प्रेग्नेंट हुई तो उसका पति बना रोहित यादव युवती को छोड़ फरार हो गया। आठ महीने का बच्चा पेट में लिए युवती ऊषा बिंद अब दर-दर न्याय की गुहार लगाते हुए भटकने को मजबूर हो गई है। ना तो ससुराल वाले साथ दे रहे हैं ना तो मायके वाले उसका साथ दे रहे हैं ऐसी दशा में युवती जाए तो जाए कहां। जानकारी के अनुसार सरायमोयनीदीनपुर थाना खुटहन की निवासिनी ऊषा बिन्द पुत्री खरभान बिन्द ने आरोप लगाया है कि रोहित यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज के युवक ने शादी का झांसा देकर कोर्ट मैरिज किया और घर से भागकर शाहगंज बाजार स्थित एक कमरा लेकर लगभग एक साल तक साथ रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा जब वह प्रेग्नेंट हुई और पेट में आठ महीने का बच्चा रह गया तो युवक वहां से भाग निकला और अब दूसरी शादी करके एक दूसरी महिला को अपने साथ गांव लेकर रह रहा है। ऐसी दशा में घर वाले व मायके वाले रखने के लिए राजी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में महिला न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रही है।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ