जौनपुर: संस्कार भारती की टीम को यमदग्नि पुरम विद्वत समिति ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुंदरकांड की गायन प्रतियोगिता सुंदर रीति से कर रही यमदग्नि पुरम विद्वत समिति : डॉ. ज्योति दास
जौनपुर। भारतीय कला व संस्कृति के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती सदैव ही समाज में अपनी कला व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करती आ रही है और यह सब संभव होता है संस्था के कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से। ऐसे में उनके प्रोत्साहन के लिए सम्मान देना उन्हें ऊर्जा से भर देता है. रविवार को यमदग्नि पुरम विद्वत समिति ने संस्कार भारती के सदस्यों का सम्मान किया। इस मौके पर संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने यमदग्नि पुरम विद्वत समिति को हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यमदग्नि पुरम विद्वत समिति सुन्दरकाण्ड की गायन प्रतियोगिता का आयोजन सुंदर रीति से कर रही है। इसके लिए उन्होंने समिति को साधुवाद दिया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |