मुंबई: सभी के सुख की कामना करने वाला ही सुखी मानव– शंकाराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ | #NayaSaveraNetwork

मुंबई: सभी के सुख की कामना करने वाला ही सुखी मानव– शंकाराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कांदिवली पूर्व स्थित डॉ बाबासाहब अंबेडकर मैदान, लोखंडवाला मे नारायण सेवा समिति मुंबई द्वारा आयोजित 1 जनवरी 2023 तक चल रहे ज्ञान यज्ञ के छठे दिन अनंत श्री विभूषित काशी धर्मपिठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि संसार में ईश्वर से बड़ा कोई नहीं है जबकि ईश्वर सर्वशक्तिमान होते हुए भी सभी का भला करता है। जो व्यक्ति सर्वे भवन्तु सुखिन: के मार्ग पर चलना शुरू करता है वह सुख - शांति से जीवन बिताता है। यही जीवन मंत्र है। जो दूसरे प्राणियों का अहित करता है, वह मानव भगवान का ही अहित करता है। इसलिए कभी किसी का अहित ना तो करो, ना चाहो। यह समझो कि तुम्हारे पास जो कुछ भी साधन सामग्री है सभी जगत रूप भगवान की सेवा के लिए ही है। अपने को अनन्य सेवक मानो। संसार में सात प्रकार के मनुष्य हैं- सर्वश्रेष्ठ वे हैं जो अपनी हानि करके भी दूसरों को लाभ पहुंचाते हैं। दूसरे वे हैं, जो अपनी हानि न करके दूसरों को लाभ पहुंचाते हैं। तीसरे वे हैं, जो अपने लाभ के लिए ही प्रयत्नवान रहते हैं, दूसरों की चिंता नहीं करते। चौथे वे हैं, जो अपने आप में दूसरों की हानि होते देखते हैं, तो उसे सह लेते हैं कोई परवाह नहीं करते। पांचवे वे हैं, जो दूसरों की हानि होती हो और उसमें अपना लाभ दिखता हो तो दूसरों को हानि पहुंचा देते हैं। छठे वे हैं, जो जानबूझकर सदा दूसरों के हानि ही करते रहते हैं और उसी में अपना लाभ मानते हैं और सातवें सबसे नीच मनुष्य वे हैं, जो अपनी हानि करके भी दूसरों को हानि पहुंचाना चाहते हैं। उक्त जानकारी काशी धर्म पीठ के प्रवक्ता डॉ दयानंद तिवारी ने दी है।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ