पुरस्कार के साथ विजेता छात्र व संस्था के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
लायंस क्लब सूरज द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। लायंस क्लब सूरज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रचना विशेष विद्यालय पर दिव्यांग बच्चो की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चो का पुरुस्कार लेते समय उत्साह एवं चेहरे पर एक स्वाभाविक खुशी देखकर सभी लायंस आनंदित हुए। उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले 8 बच्चो को कॉपी,पेंसिल,रबर,पेंसिल बॉक्स एवम पदक देकर उत्साहवर्धन किया गया। बाकी दिव्यांग बच्चो को कुरकुरे,बिस्किट्स इत्यादि वितरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा की दिव्यांग बच्चो से ई·ार यदि कुछ कमी करते है तो कही उस कमी को पूरा भी करते है एवम विशेष अध्यापक का कार्य उसकी विशेष प्रतिभा को निखारना होता है। उक्त कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन संतोष साहू बच्चा,दशरथ मौर्य,अनिरु द्ध अग्रहरी,कोषाध्यक्ष विकास साहू,नसीम अख्तर, राजेंद्र खत्री आदि उपस्थित रहे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ