मध्य रेल ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने श्रीमती ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल और नागपुर मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 6 दिसंबर 2022 को महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्थित मुख्यालय में आलोक सिंह, अपर महाप्रबंधक, मध्य रेल के साथ-साथ प्रमुख विभागाध्यक्षों, मध्य रेल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर दिनांक 6 दिसंबर 2022 को श्रद्धांजलि अर्पित की।