पुलिस ने थाने के मंदिर में प्रेमी युगल की कराई शादी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। पुलिस ने स्थानीय थाना परिसर में स्थित मंदिर में सोमवार को परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करा दी। प्रेमी युगल मौसेरे भाई बहन बताए जा रहे हैं। शादी के बाद प्रेमी युगल हमेशा के लिए पति-पत्नी के संबंध में बंध गए। क्षेत्र में इस अनोखी शादी की काफी चर्चा है। क्षेत्र के यूनुसपुर निवासी मुकेश पुत्र जयराम गौतम की आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी मानसी पुत्री जवाहरि गौतम से कुछ वर्षों से प्रेम चल रहा था। मौसेरे भाई बहन होने के चलते दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा था। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। मौसेरे भाई बहन के संबंधों को दरकिनार कर दोनों ने एक दूसरे से शादी का निर्णय ले लिया। पहले तो समाज को देखते हुए प्रेमी के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने सामयिक हालात का उदाहरण देते हुए दोनों के परिजनों को समझाया। इस पर दोनों के परिजन की शादी के लिए तैयार हो गए। फिर थाना परिसर में स्थित मंदिर में परिजनों की रजामंदी पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और हमेशा के लिए पति पत्नी के रूप में बंध गए। इस खुशी के मौके पर दोनों के परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अनुसार दोनों बालिग थे। दोनों के आपसी रिश्ते को देखते हुए परिजनो को आपत्ति थी। दोनों के परिजनों को समझाने पर विवाह के लिए सहमत हो गए।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ