जौनपुर: भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है:डॉ.प्रमोद | #NayaSaveraNetwork

भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है:डॉ.प्रमोद | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व  वि.स. प्रत्याशी प्रमोद।



नया सवेरा नेटवर्क

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद के. सिंह ने नगर कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ''भारत जोड़ो यात्रा'' एक ऐसा जन आंदोलन है जिसमें हर वर्ग,धर्म और समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ बड़ी मुहिम है। इसे मूल्य वृद्धि , बेरोजगारी, राजनीतिक केन्द्रीयकरण और विशेष रूप से ''भय , कट्टरता'' की राजनीति और ''नफरत'' के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है। जिस तरह से लोग राहुल गांधी के विचारधाराओं से प्रभावित होकर यात्रा से जुड़ रहे हैं उससे ''कट्टरता'' और ''नफरत'' की राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने मुंगराबादशाहपुर की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि वह इस बड़ी मुहिम में शामिल होकर एक बार पुन: जन चेतना को जागृत करें। प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज के नेतृत्व में आगामी 16 दिसम्बर को सुबह जनपद में भारत जोड़ो प्रान्तीय यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी सहजादे व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय, राधेश्याम मल्लू , नन्द लाल यादव , सौफीक लारी, जीशान अंसारी, जय प्रकाश तिवारी , कृपा शंकर पटेल, चन्द्र शेखर शुक्ल , ह्मदय नारायण मुन्ना आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर नीरज सरोज,  ललित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ