जौनपुर: हमारी संस्था हमेशा समाज के हितों के लिए करती है काम:पंकज | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: हमारी संस्था हमेशा समाज के हितों के लिए करती है काम:पंकज | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सुर संगम परिवार ने असहायो को किया कंबल वितरण 

जौनपुर। नगर के चाचकपुर मोहल्ले के मलिन बस्ती मे मंगलवार को सुर संगम परिवार  के सौजन्य से संस्था के अध्यक्ष पंकज सिन्हा ने असहायो के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि संस्था के सरंक्षक व कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अरु णा गुप्ता व अजय श्रीवास्तव रिटार्यड जिला जज रहे। पंकज सिन्हा ने सुर संगम परिवार के सभी पदाधिकारियों के साथ आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता  ने कम्बल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो काम अकेला आदमी नहीं कर सकता वही काम चार लोग मिलकर आसानी से कर सकते हैं। मुख्य अतिथि ने ग्रामीण आजीविका मिशन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अरु णा गुप्ता ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि जिसको भी हमारे सहयोग की आवश्यकता होगी। हम सदैव सहयोग व जानकारी देने के लिए तत्पर रहंूगी। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक मामलों को आप लोग स्वयं बातचीत करके निपटा लें। जहां हमारी जरूरत समझ में आए हम जरूर सहयोग करेंगे। पंकज सिन्हा ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा समाज के हितों के लिए काम करती है। जब भी किसी असहायों को मेरी या संस्था की मदद चाहिए तो वो तुरन्त मुझसे मिला सकता है। उसकी पूरी मदद की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रु प से वरिष्ठ संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव, कैप्टन एसपी सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, शिव शंकर साहनी, लोकेश साहू, मनीष एडवोकेट, विवेक सिंह, वि·ा प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव आदि के आलावा संस्था के सभी  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन शैली गगन ने किया।

*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ