खेल से मन व मस्तिष्क होता है स्वस्थ:नरेन्द्र देव | #NayaSaveraNetwork

खेल से मन व मस्तिष्क होता है स्वस्थ:नरेन्द्र देव | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

दो दिवसीय हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता

केराकत,जौनपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय का दो दिवसीय नौवे वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन  में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव ने कहा कि खेल से मन मस्तिष्क के साथ शरीर भी स्वस्थ होता है। श्री देव ने कहा कि हर इन्सान का धर्म  व कर्तव्य बनता है कि दूसरों के प्रति अच्छी सोच रखे तथा अपने ज्ञान से एक नई रोशनी बिखेरना चाहिए। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ,तथा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. जेपी पाठक ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि अच्छे खेल को लेकर अपने अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा करें तथा कुछ अच्छा करके देश व  प्रदेश में अपना नाम करने का जज्बा पैदा करना होगा तभी आपकी सफलता कदम चूमेगी। समापन समारोह में सभी प्रथम प्रथम द्वितीय  व तृतीय स्थान  प्राप्त  करने वाले खिलाडि़यों को मेडल व प्रशस्त  पत्र  देकर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ऋषिकेश त्रिपाठी ,रत्नेश तिवारी, इकरार  अहमद,  पंकज राय,क्रीड़ा अधिकारी मनोज दूबे, क्रीड़ा शिक्षक मनोज यादव , मनोज राय, संजय मौर्य,अजीत यादव, मंगला यादव, पंकज राय, डॉ नेहा कन्नौजिया,डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. अजीत मिश्र,आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. मनोज दूबे ने किया। खेल प्रतियोगिता में एक सौ मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में मुस्कान राय ,छात्र वर्ग में रियांशु यादव, दो सौ मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग वर्ग में जूली सोनकर, चार सौ मीटर दौड़ में रियांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं गोला फेंक में छात्र वर्ग में सुनील निषाद ,छात्रा वर्ग में आफरीन जहां, भाला फेंक में अमन यादव व छात्रा वर्ग  में मोनिका प्रथम स्थान पर रहीं। चक्का प्रक्षेप में संजय प्रजापति व छात्रा वर्ग में सोनम यादव ,लंबी कूद  मेंअभिषेक ,छात्रा वर्ग में जूली सोनकर, ऊंची कूद  में अमन यादव  व छात्रा वर्ग में नेहा यादव,कुर्सी दौड़ में स्वप्ननील कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया।  सर्वश्रेष्ठ धावक के रूप में अमन यादव व सर्व श्रेष्ठ धाविका छात्रा वर्ग में जूली सोनकर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ