नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर,जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सखैला में गुरु वार को पकौड़े बनाते समय कक्षा सात की छात्रा 12 वर्षीय रागिनी पुत्री सर्वेश कुमार के झुलसने से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय गेट पर प्रदशर््ान किया। शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने जमकर हंगामा कर शिक्षकों को खरी खोटी भी सुनायी। झुलसी छात्रा को सीएचसी चोरसंड भेजा गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक पूनम सिंह का कहना है कि विद्यालय में कक्षा छह की छात्राओं का गृह विज्ञान का प्रेक्टिकल था। छात्रायें पकौड़े बना रही थी। पास में रागिनी भी थी। कड़ाही का गर्म तेल उसके पैर पर गिर गया। जिससे वह झुलस गयी।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ