|
अग्नि पीड़ित के घर पर पहुंचे ग्राम प्रधान व लेखपाल। |
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा,जौनपुर। स्थानी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मीठे पार में तीन छप्परो में आग लगने से नगदी सहित हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी जोखन सरोज राजेंद्र सरोज नागेंद्र सरोज तीनों आपस में पट्टीदार हैं। एक सेंटर में अपना-अपना छप्पर रखे हुए थे बगल में पुआल वह सरपत भी रखा गया था सोमवार को दोपहर घर पर बच्चों को छोड़कर सभी लोग खेतों में कार्य करने चले गए इधर अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। बच्चों के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे राजेंद्र के छप्पर में रखा गया 4 कुंटल धान व बिस्तर सहित चार हजार नगदी जल गया जोखन के छप्पर में रखा 2 कुंतल धान व बिस्तर जल गया जबकि नागेंद्र के छप्पर में लकड़ी रखी गई थी वह भी जल गई। आग की लपटों से 3 आम के विशाल पेड़ भी झुलस गए। जानकारी मिलने पर ग्राम सभा के लेखपाल फूलचंद यादव ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने पहुंचकर क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा दिलवाने के लिए आवश्यक लिखा पढ़ी किया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ