नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। विगत 29 अक्टूबर की देर रात लगभग एक बजे घर से अगवा किए गए रविन्द्र नाथ पाठक के बारे में पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही थी। हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस की निष्क्रियता देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह 'अन्ना' ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला कचहरी परिसर में पिछले दिनों आमरण अनशन शुरु कर दिया था। पांचवे दिन प्रशासन ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया था। आमरण अनशन के चलते फिर से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने पुलिस कई टीम गठित कर सक्रिय की थी और घटना का आखिरकार खुलासा हो गया। लोगो मे चर्चा जोरों मे है कि, अगर अन्ना आमरण अनशन पर न बैठते तो शायद ही आज इस घटना पूर्ण अनावरण हो पाता।
0 टिप्पणियाँ