भाजपा ने पुतला-दहन कर जताया विरोध | #NayaSaveraNetwork

बिलावल भुट्टो का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।


भाजपा ने पुतला-दहन कर जताया विरोध | #NayaSaveraNetwork

मड़ियाहूं में पुतला दहन के लिए जाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।



नया सवेरा नेटवर्क

पाक के विदेश मंत्री के बयान की हुई निंदा

मछलीशहर/मड़ियाहूं,जौनपुर। नगर के सराय मोहल्ले में भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि पटवा की अध्यक्षता में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान के विरोध में पुतला दहन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व सभासद और भाजपा नेता कृपा शंकर श्रीवास्तव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की निंदा करते हुए कहा कि भारत अपने देश के प्रधानमंत्री के अपमान को नहीं सहेगा और जब तक वे माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध प्रदशर््ान जारी रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लेते हुए सवाल पूछा की क्या कांग्रेस पार्टी बिलावल भुट्टो के बयान से सहमत है। कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर बयान न देना क्या दशर््ााता है। यदि कांग्रेस पाक के विदेश मंत्री के बयान से सहमत है तो उसे खुल की आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में सभासद आशा मौर्या, वंदना पटेल, ऋतु मौर्य, सुमन देवी, गिरीश नारायण शुक्ल, डॉ. सिद्दीकी, मो.रफीक, विजयानंद चौबे, रंजीत पाठक, सैफ अली, अरबाज़ अली, अनुराग देववंशी, अभिमन्यु सिंह आकाश उमर वैश्य, अनूप कुमार सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। शुक्रवार को नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में एकत्र होकर भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। बयान की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्राह्मदेव मिश्र, डॉ श्याम दत्त दुबे,परमजीत सिंह, रवि शंकर दुबे ,मनोज चौरसिया ,अनिल दुबे ,संतोष गुप्ता, अखिल प्रताप सिंह, विनोद निगम सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ