भारतीय फुटबाल महासंघ ने की सात दिन के शोक की घोषणा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के निधन पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को सात दिनों के शोक की घोषणा की है। एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के निधन से हम बहुत दुखी हैं और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए हम सात दिन का शोक मनाएंगे। इस अवधि में एआईएफएफ का झंडा आधा झुका रहेगा। फुटबॉल की दुनिया के बादशाह का भारत से गहरा नाता है। 

पेले ने भारतीय उपमहाद्वीप का एक से अधिक बार दौरा किया था। पेले की टीम कासमास ने 1977 में ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला था। डॉ. प्रभाकरन ने क्र​हा हम खुशनसीब हैं कि पेले इतने मौकों पर हमसे मिलने आए हैं। वह आखिरी बार यहां 2018 में आये थे। वह हमेशा चाहते थे कि भारतीय फुटबॉल का विकास हो और उसका भविष्य उज्ज्वल हो। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन बार के विश्वकप विजेता पेले के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होने कहा “ पेले ने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों के जरिये दुनिया भर में अनगिनत फुटबाल प्रेमियों को प्रेरित किया। उनके निधन की खबर ने मुझे 2015 में हमारी यादगार मुलाकात की याद दिला दी। इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

जौनपुर न्यूज पोर्टल नं. 01


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ