कन्या ही सबसे बड़ी दहेज विचारधारा को स्वीकारें लोग: डॉ. प्रतीक्षा | #NayaSaveraNetwork

कन्या ही सबसे बड़ी दहेज विचारधारा को स्वीकारें लोग: डॉ. प्रतीक्षा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

वैज्ञानिक दंपति ने दहेज मुक्त शादी करके समाज को  दिया संदेश 

जौनपुर। सुईथाकला ब्लाक के भेला गांव की मिट्टी  में पले- बढ़े,श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व छात्र व चीन की चाइनीज अकैडमी आफ साइंसेज में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने नगर के एक मैरिज हाल में फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली व अमेरिका की टैक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस सेंटर  में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ प्रतीक्षा सिंह से शादी रचाई।नवविवाहित युगल विदेशों में सेवाएं देकर गांव की मिट्टी की खुशबू की अद्भुत सुगंध फैला रहे हैं।वैदिक मंत्रोचार के साथ पं.डॉ विजय प्रकाश शुक्ल तथा पंडित अशोक कुमार तिवारी  की मौजूदगी में अग्नि, वर और कन्या पक्ष के लोगों को साक्षी मानकर सात जन्म तक साथ निभाने के लिए सात फेरे लेते हुए कसम खाई। समाज को दहेज जैसी भयंकर कुप्रथा की परंपरा को तोड़ते हुए दहेज मुक्त शादी संपन्न हुई जिसमें अत्यंत सादगी भरा माहौल देखने को मिला।डॉ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि  दहेज प्रथा ऐसी भयंकर बुराई है जो समाज के विकास को पूरी तरह से खोखला बना देती है।उन्होंने समाज को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि फिजूलखर्ची को बढ़ाने वाली,सौदेबाजी,समाज विरोधी और राष्ट्र के विकास के लिए सबसे बड़ी ऐसी बाधा को समूल नष्ट कर देना चाहिए तभी समाज का विकास हो सकता है। हमें ऐसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। लोगों को आगे आना चाहिए। डॉ .प्रतीक्षा सिंह इस शादी को लेकर बेहद खुश हैं उनका विचार है कि समाज को इस विचारधारा को स्वीकार करना होगा कि ''कन्या ही सबसे बड़ी दहेज है। कानपुर जिला कारागार के तत्कालीन जेलर मामा संजीव कुमार सिंह ने इस शादी को ऐतिहासिक बताते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली शादी बताया है।एटा जिले से सेवानिवृत्त जेलर मामा राजीव कुमार सिंह  इसे आदशर््ा शादी बताते हुए गांव ,समाज,परिवार और देश के रीति रिवाज,संस्कृति की धरोहर को  संजोने वाली शादी की संज्ञा दी है। चाचा राजेंद्र कुमार सिंह ने इस शादी को समाज का आवश्यक अंग बताया है। जालौन में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत चाचा रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार परिवार समाज को साथ लेकर चलने और उन्हें महत्व देने का कार्य करेंगे तो समाज को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि देश की सबसे छोटी इकाई गांव और समाज की उन्नित होगी। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे डॉ आशुतोष कुमार सिंह के इस निर्णय की सराहना प्रबंधक ह्मदय प्रसाद सिंह रानू  ने इसे समाज हित के लिए आवश्यक और प्रशंसनीय कार्य बताया है। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह ने इस शादी को आने वाली पीढि़यों के लिए एक अच्छा उदाहरण बताते हुए नए जोड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने ह्मदय के उार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी उत्कंठा से सभी लोगों को मुक्त होना चाहिए जिसमें लड़की के पिता से ऐसी मांग की जाती है जिससे वे टूट जाते हैं घर और गहने गिरवी रखने पड़ते हैं।यह प्रथा बंद होनी चाहिए इसके लिए सभी लोगों को मिलकर के सार्थक कदम उठाना चाहिए। समाज के लिए सादगी की मिसाल कायम करने वाली इस शादी की सराहना लोगों द्वारा जमकर की जा रही है।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ