जौनपुर: सुशासन दिवस के रूप में मना वाजपेयी का जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork

सुशासन दिवस के रूप में मना वाजपेयी का जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जगह जगह हुई गोष्ठी, असहायों में बांटे गये कंबल

जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती एवं सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत विकास भवन के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम स्व. बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अपने उदबोधन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता तक कैसे आसानी से पहुॅचाया जाय के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को संदेश दिया गया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों तक यदि हम त्वरित ढंग से लाभान्वित कर सकें। यही सुशासन के रूप में अच्छी पहल होगी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सहित सतीश कुमार आशुलिपिक, सवेन्द्र प्रताप यादव (नाजिर), निखिल श्रीवास्तव, अमित कुमार शर्मा सहित विकास भवन के तमाम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन राजीव कुमार श्रीवास्तव (रोशन) द्वारा किया गया। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेईजी के जन्म दिवस  को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर विकास खण्ड के शहीद हाल में खण्ड विकास अधिकारी  काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में  उपस्थित लोगों ने  स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने अटलजी के व्यक्तिव और चरित पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल जी ने जिस प्रकार सुशासन की संकल्पना  की  नींव रखी वर्तमान में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उसे मूर्त रूप दे रही है। उक्त के अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र राय, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन शशि रानी, वरिष्ठ सहायक बरकत अली ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर कस्तूरबा की छात्रा सौम्या मौर्या ने देशभक्ति  गीत सुनाया । इस अवसर पर सचिव अरविंद यादव, उमेश सरोज, राजेंद्र शर्मा गुलाब मिश्रा, विनोद, मनोज और कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिका रीना देवी,रेखा देवी सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। चंदवक संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन विभिन्न स्थानों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र पंचायत डोभी के सभागार में खंड विकास अधिकारी डॉ.छोटेलाल तिवारी, पतरही में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, बजरंगनगर में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह में अध्यक्षता में मनाया गया वहीं भाजपा डोभी मंडल व बजरंगनगर मंडल के सभी सेक्टरों व अधिकांश बूथों पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर प्रधान धर्मेंद्र सिंह,एडीओ अजीत कुमार, सुशील कुमार, किशन कुमार, पंकज सिंह, बिजेंद्र विक्रम सिंह, आशीष सिंह, रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जलालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर के सभी बूथों पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं उन्हें याद किया। इसी क्रम में बीबनमऊ में बूथ अध्यक्ष कृष्ण सिंह के आवास पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिलामहामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह,महरेंव में जिलामहामंत्री मनोज दुबे,जिलाउपाध्यक्ष वृजनरायन दुबे ने अटल जी के विषय में अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ विजय कुमार मिश्रा,कृष्णचन्द्र चौबे,धीरेंद्र सिंह मिंटू,सुशील निषाद,बृजेश निगम,विपिन सिंह,विकास पाल,सौरभ गुप्ता,विवेक सिंह,मोहित उपाध्याय,शिवमूर्ति सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, फतेहबहादुर सिंह,रमेश मौर्य,अमरराज निषाद,विशाल सिंह व अन्य उपस्थित रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न स्व अटल बिहारी की जयंती पर नगर पंचायत के भावी उम्मीदवार निशा पत्नी संजय शर्मा वार्ड-15 के नेतृत्व में गरीबों में कम्बल वितरण किया गया।समारोह में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथि लेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल हाजिर जबाब थे। सदन से लेकर सड़क तक उनकी चुटिकयों के लोग कायल थे। उनकी बेबाक टिप्पणी के लिए विपक्ष भी सम्मान करता था। कार्यक्रम के संयोजक संजय शर्मा ने कम्बल वितरण के पश्चात कहा कि गरीब की सेवा भगवान की सेवा है। इस ठंढ में डूबते को तिनके का सहारा ही काफी है और आये हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बिनोद शर्मा सत्यम सिंह अनिल सिंह शक्ती जय सिंह आर के उपाध्याय अवधेश शर्मा मुन्ना लाल शर्मा शनी शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ