नव गीतकार सुधांशु उपाध्याय को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। हंसवाहिनी संस्था की ओर से अशोक नगर पत्रकार कॉलोनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव गीतकार शैलेंद्र मधुर, अमित जौनपुरी ने नव गीतकार सुधांशु उपाध्याय को शॉल, प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। योगेश ओझा, आभा श्रीवास्तव, डॉ. आशा उपाध्याय, दीविशा, अनुकृति श्रीवास्तव, कमल प्रतापगढ़ी, प्रीता वाजपेयी, अशोक बेशरम, जितेंद्र मिश्र जीतू ने काव्य पाठ किया।