जौनपुर: असफलताओं से कभी निराश ना हो:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

असफलताओं से कभी निराश ना हो:कुलपति | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शैक्षणिक भ्रमण पर आये विद्यार्थी विवि देख खुशी से झूमे

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में राजकीय बालिका हाई स्कूल, बसिया जलालपुर अंबेडकर नगर के विद्यार्थी और शिक्षक शासन के  दिशा निर्देश पर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण के लिए शुक्रवार को आये। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने कुलपति सभागार में विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके सपनों को उड़ान दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  कहा कि हौसलों को ऊंचा रखें। जीवन में असफलताओं से कभी निराश ना हो, यह आपके सपनों को साकार करने का रास्ता बनाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल पढ़ने के साथ-साथ सीखने की भी जगह है। यही सीख हमें रोजगार के साथ-साथ व्यवहारिक और सामाजिक जीवन में काम आती है। उन्होंने कहा कि बच्चों अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना। बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखने की आदत डालो तभी सफलता हाथ आएगी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की इसी सोच के साथ शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम वि·ाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रखा गया है। ताकि बच्चे अपनी सोच को आगे बढ़ा सके। कुलपति सभागार में भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुलपति ने सम्मानित कर उपहार दिया। जनसंचार विभाग में भ्रमण के लिए आए विद्यार्थियों को वीडियो और डिजिटल कैमरे के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने खुद भी इन कैमरों से फोटो खींचा। डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने उन्हें साइबर क्राइम के प्रति  जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने वि·ाविद्यालय के फार्मेसी  संस्थान, रज्जू भैया संस्थान, पुस्तकालय, मशरूम उत्पादन केंद्र, स्टेडियम, मुक्तांगन आदि स्थानों का भ्रमण किया। बच्चों के साथ प्रधानाचार्य तकदीश फातमा, जितेंद्र पांडेय, कविता प्रताप, निर्मला चौरसिया, निधि मिश्रा,प्रतिभा वर्मा शामिल थीं। संचालन प्रोफेसर मानस पांडे और धन्यवाद ज्ञापन बबीता सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.विनय वर्मा, डॉ श्याम कन्हैया सिंह, डॉ वनीता सिंह डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, विनीत सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ