नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद,जौनपुर। जफराबाद थाना गेट के सामने पुष्पांजलि मैरेज लॉन से एक कमरे का ताला तोड़कर लड़की पक्ष का चोर 18 लाख का गहना तथा 10 हजार नगद उठा ले गए। रात से ही पुलिस पूरे मैरेज लॉन में लगे सीसी कैमरा को तलाशती रही। जानकारी के अनुसार अहमदपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री नैन्सी सिंह की शादी अरु ण कुमार पुत्र शचीन्द्र सिंह निवासी रामजानकी धाम कालोनी गिलट बाजार की शादी थाने के सामने स्थित पुष्पांजलि मैरेज लॉन में होना निश्चित था। बारात रविवार की रात को साढ़े आठ बजे पहुंची। द्वारचार के बाद अचानक हो हल्ला शुरू हो गया के जिस कमरे में गहने थे उसका ताला तोड़कर दो अटैची को तोड़ा गया था। उन दोनों अटैची में हार,कंगन,ब्रोसलेट,सिकड़ी आदि चोर उठा ले गए। लड़की के चाचा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गहने लगभग 18 लाख के थे। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल शुरू किया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को तलाशा गया। जहाँ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष पांडेय ने बताया कि मामले की पूरी तरह से जांच हो रही है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा हो जायेगा।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ