किन्नर समाज ने राहुल गांधी का यात्रा में किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के साथ भीमगंजमंडी पहुंचने पर किन्नर समाज ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर गांधी ने किन्नर समाज के लोगों का हाथ हिला कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में किन्नर प्रमुख तारा देवी राजपुरोहित के प्रतिनिधि दक्षिण किन्नर प्रमुख रीना दीदी समूह ने भीमगंजमंडी थाने के बाहर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का जोरदार अभिनंदन गया। संयोजिका अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार अलका दुलारी कर्मयोगी के नेतृत्व में कलाकारों के साथ किन्नरों द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर जमकर नृत्य किया गया।

इस अवसर पर स्वागत राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल मौजूद थे। किन्नरों ने धारीवाल का भी जोरदार स्वागत किया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नरों के उत्थान के लिये 10 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। कोटा के जिला कलक्टर ने गत 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर दिवस मनाते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में जिला कलक्ट्री में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित करते हुए उनके साथ भोजन किया था। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने कर्मयोगी के नेतृत्व में अलवर में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित किया था। इसके लिये राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए किन्नरों ने धन्यवाद पत्र की प्रतिलिपि धारीवाल ने यात्रा में सम्मिलित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध करवाई।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ