गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा नेक कार्य:सुनील यादव | #NayaSaveraNetwork

गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा नेक कार्य:सुनील यादव | #NayaSaveraNetwork
गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा नेक कार्य:सुनील यादव | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

गरीबों व असहायों में कंबल का हुआ वितरण

सरायख्वाजा,जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के पतहना ग्राम पंचायत में नवयुवकों के सहयोग से प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला द्वारा 60 गरीबों को कंबल वितरण किया गया। ग्रम पंचायत पतहना में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रु प में पहुंचे प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी का माल्यार्पण करके समाजसेवी विनय कुमार तथा विशाल वि·ाकर्मा द्वारा स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि गरीब-असहायो की मदद करना दुनिया का सबसे नेक काम है और इस तरह के कार्य में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज भारतीय जनता पार्टी के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर देखा जा सकता है इससे गरीब किसान मजदूर सभी लाभान्वित हो रहे हैं। सरकारी योजनाओं को हर लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य अगर किसी सरकार ने किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। करंजाकला विकास क्षेत्र के सबसे अधिक आवास योजना के लक्ष्य वाले गांव की सूची में पतहना ग्राम पंचायत प्रथम स्थान पर है जो हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज हर योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के हाथ में गए सीधा इसका लाभ लाभार्थी को मिल रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा जरूरतमंदों की मदद करना हम सब का कर्तव्य है और हम सबको मिलकर हर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, अगली कड़ी में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी लोगों से संवाद करते हुए कहा हम सब का प्रयास है कि हर जरूरतमंदों की मदद की जाए और उनकी हर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाए और हम सब यह संकल्प लेते हैं कि हर संभव मदद करने के लिए सदा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंगल वि·ाकर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदन यादव,मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह (दीपक), ग्राम प्रधान रीता देवी, ग्रामप्रधान मिथिलेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश कुमार, पिंटू यादव,अनुज सिंह, पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा,संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ