संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा डॉ अलका पोतदार का सम्मान समारोह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। संकल्प साहित्य- कला मंच, माध्यम फाउंडेशन एवं शब्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ अलका पोतदार का सम्मान समारोह नेजमा हेप्तुल्ला हाल सांताक्रुज और पूर्व में सुबह ११ से दोपहर १ बजे के बीच आयोजित किया गया। मंजू सिंह ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत  कर कार्यक्रम का आगाज़ किया | कार्यक्रम में सम्मान मूर्ति व मुख्य अतिथि डा.अलका सुरेन्द्र पोतदार (सचिव हिंदी भाषा समिति, विशेषाधिकारी हिंदी भाषा,समन्वयक विद्या विभाग बाल भारती पाठ्य पुस्तक मंडल पुणे) विशिष्ठ अतिथि डॉ.मंजुला देसाई , डॉ. शीतला प्रसाद दुबे , संजीव निगम, डॉ.दयानन्द तिवारी,  शशि निघोजकर बाल भारती पुणे, आनन्द सिंह,  मुजीब खान, कार्यक्रम में मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे व नवी मुम्बई के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के लगभग 85 से भी अधिक शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं की गौरवमयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में " राम धीरज शर्मा" द्वारा लिखित खंडकाव्य "आक्रांत भारत" का विमोचन सम्मानित अतिथियों  द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुंबई की बहुचर्चित 17 वर्षीय युवा लेखिका सुश्री तान्या सिंह को शब्द-सारथी अलंकरण से अलंकृत किया गया।  डॉ अलका पोतदार के सम्मान के समय सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो दयानंद तिवारी ने कहा कि अलका पोतदार महाराष्ट्र राज्य में हिंदी भाषा और साहित्य के विकास हेतु समर्पित रहीं हैं। उनके समय में हिंदी की सभी कक्षाओं की पुस्तकें बहुत स्तरीय ढंग से बनाई गई। उन्होंने पुस्तकों के निर्माण में नीर क्षीर विवेक का परिचय दिया है। महाराष्ट्र राज्य की हिंदी की पुस्तकें अन्य बोर्डों की पुस्तकों से स्तरीय हैं।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य संगोष्ठी में आमंत्रित काव्य कलश हिंदी चित्रपट गीतकार व संगीतकार विनोद दुबे, एडवोकेट राजीव मिश्रा, संतोष सिंह, डॉक्टर वर्षा महेश ने जमकर तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम की संकल्पना संकल्प साहित्य कला मंच की संयोजिकाओं में से स्वागत श्रीमती सुनीता चौहान (विल्सन कॉलेज), मंच संचालन श्रीमती मनीषा सिंह (के.जी. मित्तल कॉलेज) एवं श्रीमती विनीता राजापूरकर (सराफ कॉलेज) और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता झा ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ