जौनपुर: टंडन की बल्ले बल्ले, कई चेहरे हुए मायूस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • आरक्षण सूची जारी होते ही नगर निकाय की राजनीति गरमाई


जौनपुर। आरक्षण की सूची जारी होते ही नगर निकायों की राजनीति गरमा गई है। नगर पालिका परिषद जौनपुर सीट अनारक्षित घोषित होने के बाद 22 वर्ष से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाये दिनेश टंडन ने फिर दावेदारी ठोक दी है। हर चट्टी चौराहे और चाय पान की दुकानों पर टंडन की बल्ले बल्ले की चर्चा है। इधर कई चेहरों पर मायूसी छा गई है। बीते सोमवार की शाम नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी हो गई। इस लिस्ट में नगर पालिका परिषद जौनपुर सीट अनारक्षित घोषित की गई है। प्रतिष्ठा परक इस सीट पर काबिज होने के लिए कई दिग्गज महीनों से तैयारी में लगे हैं। राजनैतिक दलों में उनकी सक्रियता बढ़ गई है। पिछले महीने प्रमुख स्थानों पर उनके पोस्टर बैनर भी लग गये। बात दीगर है कि इन दावेदारों में कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो किसी सामाजिक कार्यक्रमों में शायद ही नजर आते हों। 

  • आरक्षण में बदलाव का सपना पाले थे दावेदार

अतीत की तरफ नजर दौड़ाएं तो पिछले कई चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग के लोगों को दावेदारी का मौका मिला। नतीजन दिनेश टण्डन लगातार 22 वर्षों से नगर पालिका परिषद पर राज कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस सिंहासन पर अपनी पत्नी माया टण्डन को भी बैठाने में कामयाब हुए। इस बार दावेदार आरक्षण में बदलाव का सपना पाले थे। उसके निमित्त जोर शोर से तैयारी में लगे थे। अनारक्षित सीट घोषित होने पर उन्हें बड़ा झटका लगा है। 

  • दिनेश टण्डन सबसे मजबूत प्रत्याशी

दिनेश टण्डन अपने कार्यों, सर्व सुलभता और सरल स्वभाव के चलते जनता की पहली पसंद हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सीट आरक्षित होने पर वे लड़ाई से बाहर हो जायेंगे। सबसे बड़ा झटका सबसे बड़ी पार्टी से ताल्लुक रखने वालों नेताओं को लगा है। यह सीट अनारक्षित होने से एक बार फिर दिनेश टण्डन सुर्खियों में आ गए है। मतदाताओं से लेकर सभी दलों के नेता इन्हें सबसे मजबूत प्रत्याशी मान रहे हैं। इनके जोड़ का फिलहाल कोई तोड़ नहीं है। व्यापारी नेता दिनेश टण्डन पहली बार वर्ष 2000 में बसपा की हाथी पर सवार होकर चुनाव मैदान में उतरे थे। जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर चेयरमैन की कुर्सी पर बिठाया। जनता से जुड़ाव के चलते उन्होंने 2012 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। 

  • टंडन के मुकाबले प्रत्याशी का चयन आसान नहीं

वर्ष 2017 चुनाव में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी माया टण्डन को चेयरमैन पद पर काबिज करा दिया।  22 वर्षो के कार्यकाल में श्री टंडन ने अपने अच्छे व्यवहार से हर जाति, धर्म में अपनी अच्छी पैठ बना लिया है। जिसके चलते उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी व अन्य राजनैतिक दलों को उनके मुकाबले प्रत्याशी का चयन आसान नहीं होगा।


देखें 2017 की सूची

1. नगर पालिका जौनपुर : माया टण्डन (बसपा) 

2022 : अनारक्षित

2. नगर पालिका शाहगंज : गीता जायसवाल (भाजपा)

2022 : अनारक्षित

3. नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर : शिवगोविंद साहू (भाजपा)

2022 : अनारक्षित


1. नगर पंचायत खेतासराय : वसीम अहमद (सपा)

2022 : महिला

2. नगर पंचायत जफराबाद : प्रमोद बरनवाल (निर्दल)

2022 : महिला

3. नगर पंचायत मछलीशहर : शबीना बानो (सपा)

2022 : अनारक्षित

4. नगर पंचायत बदलापुर : अमरदेई (सपा)

2022 : अन्य पिछड़ा वर्ग 

5. नगर पंचायत मड़ियाहूं : रूकसाना कमाल (सपा)

2022 : महिला

6. नगर पंचायत केराकत : विजय गुप्ता (निर्दल)

2022 : महिला


7. नगर पंचायत कचगांव : नवसृजित

2022 : अनारक्षित

8. नगर पंचायत गौराबादशाहपुर : नवसृजित

2022 : अनुसूचित जाति 

9. नगर पंचायत रामपुर : नवसृजित

2022 : अन्य पिछड़ा वर्ग 


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ