जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्या | #NayaSaveraNetwork

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्या | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के तहत हुआ कार्यक्रम

सिकरारा,जौनपुर। सचिव ग्रामीण विकास भारत सरकार शैलेश कुमार सिंह की पत्नी व बिहार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री परिणिता सिंह बुधवार को स्थानीय विकास खण्ड के सिकंदरा गांव पहुँचकर  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना,विधवा पेंशन शौचालय  सहित कल्याणकारी योजनाओं  की जानकारी लेने के साथ ,सुशासन सप्ताह प्रशाशन गांव की ओर  के तहत लगे चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद के माधोपट्टी गांव के आईएएस विनय कुमार सिंह की पुत्री व सचिव ग्रामीण विकास की पत्नी परिणिता सिंह ने बताया कि  विस चुनाव के दौरान सिकंदरा गांव आई थी। इस दौरान विधवा महिला अनीता सिंह पत्नी स्व गिरजाशंकर सिंह रोते हुए आवास की समस्या बताई थी तभी उनसे आने का वादा किया था कि समय आने पर उनकी मदद होगी। बुधवार को डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह व खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुँची वहाँ चौपाल में  ग्रामीणों की समस्या सुनी। गांव की रेखा देवी पत्नी स्व अखिलेश गुप्ता,अल्का पत्नी राघवेंद्र व व अन्य ने आवास, शौचालय,विधवा पेंशन आदि की समस्या बताई। इस बाबत ग्राम प्रधान साहबलाल यादव व सचिव अखिलेश सरोज ने बताया कि आवास का सर्वे करके पात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इसके बाद वे स्व गिरजाशंकर की पत्नी अनीता के घर पहुँची उनके उनके छप्पर के आवास में करीब आधे घण्टे तक बैठकर उनकी समस्या सुनी। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि अनीता सिंह का नाम आवास के लिए पात्र है उनका रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है लक्ष्य प्राप्त होते ही धन आवंटित करा दिया जाएगा। उन्हें विधवा पेंशन व पात्र गृहस्थी का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर एडीओ पंचायत विवेकानन्द यादव, सचिव प्रदीपशंकर श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, प्रमोद यादव सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ