दहेज हत्या में वांछित महिला गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर निवासी दुर्गेश नन्दिनी उर्फ स्नेहा को पकड़ा गया है।
12 अक्टूबर 2021 को बस्ती निवासी राज दुलारे गुप्ता ने बेटी करिश्मा गुप्ता की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दामाद सतीश चन्द्र गुप्ता दहेज में 20 लाख रुपये मांग रहा था। जिसे पूरा करने में राज दुलारे असमर्थ थे। इस वजह से करिश्मा की हत्या करने के बाद शव को ससुराल वालों ने फंदे से लटका दिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक सतीश के साथ उसके माता-पिता और बहनों को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में दुर्गेश नन्दिनी फरार थी। जिसे शुक्रवार को पकड़ा गया है।