लापता व्यक्ति के शव का अवशेष व वस्त्र एमपी के रीवां से बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सूदखोरी बनी कारण, करीबियों के कर्ज पर लगातार बढ़ा रहे थे ब्याज

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अन्य की तलाश में दबिश जारी

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी एक माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति की उसी दिन हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया था। पुलिस के अथक प्रयास के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को घटना का राजफाश कर दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मध्य प्रदेश के रीवां से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष व कपड़े बरामद किए गए है। वही सूत्रों की माने तो रविन्द्र नाथ पाठक की हत्या का कारण सूदखोरी बना। दिए गए कर्ज पर ब्याज लगातार बढ़ाए जाने से आजिज आकर करीबियों ने ही साजिश रचकर उनका काम तमाम कर दिया था। घर पर अकेले रहने वाले रवींद्र नाथ पाठक गत 29 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बरसठी मयफोर्स एवं स्वाट टीम, सर्विलांस टीम का गठन कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में शुरू की गई। महीने भर के अथक प्रयास के बाद अहम साक्ष्य हाथ लगने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसी गांव के अनिल कुमार मौर्य उर्फ  पर्वत और मीरगंज के भोगीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव को गुरु वार की रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को एनएच-30 प्रयागराज-रीवां (मध्य प्रदेश) मार्ग पर रीवां के मनगवां थाना इलाके में झाड़ी से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष खोपड़ी व अस्थियों के साथ ही कपड़े आदि भी बरामद कर लिए। इसके पूर्व पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में एक तालाब के पाठी की जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई कर मामले के संदर्भ में खोजबीन की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि, घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं जल्द ही घटना का पूर्ण। अनावरण किया जाएगा। 

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ