इस्लाम में महिलाओं को मिले हैं बेमिसाल अधिकार:शबीहुल हसन | #NayaSaveraNetwork

इस्लाम में महिलाओं को मिले हैं बेमिसाल अधिकार:शबीहुल हसन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अय्यामे फातमिया शीर्षक से तीन दिवसीय मजलिस आयोजित

जौनपुर। शहर के मदरसा इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में ''अय्याम ए फातिमिया'' के शीर्षक से तीन दिनों तक मजलीसो का आयोजन हुआ। मदरसा  के प्रबंधक मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने बताया कि ये मजलिसें वि·ा शांति तथा मानव नैतिकता के सबसे बड़े प्रचारक एवं मुसलमानों के पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा अलैहिस्सलाम की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत के मौके पर आयोजित की गई थीं। जिसमें शिराजे हिंद के ओलमा ए किराम तथा जाकेरीन ए किराम ने मजलिसो को संबोधित किया। मजलिस में लखनऊ से आए मौलाना सबीहुल हसन ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से इस्लाम में महिलाओं के अधिकारों की व्याख्या की गई है, वैसा उदाहरण कहीं और नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी संप्रदाय के पैगंबर ने महिलाओं का उस तरह से सम्मान नहीं किया जैसा मुसलमानों के प्रमुख पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब ने किया था। मौलाना ने फ़ातिमा ज़हरा की विशेषताओं का वर्णन करते हुए, अल्लाह के रसूल की एक हदीस पढ़ी कि ''फातिमा मेरा हिस्सा है'' और कहा कि रसूल सभी मोमिनों, अपने असहाब और नबियों से बेहतर है, इसी तरह जनाब फातिमा भी सभी मोमेनीन तथा मोमीनात , रसूल के असहाब और नबियों से भी बेहतर हैं। गौरतलब हो कि तीन दिवसीय मजालिस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।  जिसमे मौलाना हसन जफर, मौलाना वसी मुहम्मद, मौलाना मरग़ूब आलम, मौलाना मुहम्मद रजा, मौलाना तनवीर हैदर, मौलाना मनाज़ीरु ल हसनैन, मौलाना अली अब्बास हैदरी, मौलाना शाने आलम, मौलाना रज़ी बीसवानी, मौलाना सैयद असगर अली तथा मौलाना शबीहुल हसन ने संबोधित किया। इन मजलिसो से पहले कार्यक्रम मे शामिल रहे सभी शोअरा ने जनाबे फ़ातिमा के सम्मान में अपने आशआर तथा कलाम सुनाए। समापन की पहली मजलिस को मौलाना शायान ने संबोधित किया तथा दूसरी मजलिस को मौलाना ज़फ़र हसन  ने संबोधित करते ही कहा कि रसूलल्लाह ने गदीर के मैदान मे सब को रोक कर विलायते अली अ.स. का ऐलान किया जिसके बाद कुरान की आयत आई जिसमे दिन के पूर्ण होने की बात कही गयी। फातिमा ज़हरा स.अ. की जीवन शैली का उल्लेख करते हुए कहा कि आपने अपनी जिंदगी मे इसी विलायते अली अ.स. की हिफाज़त की। कहा कि जनाबे फातिमा ज़हरा के फ़ज़ाएल तथा मसाएब सुन कर खुश तथा रोना काफी नही है बल्कि आज जिस तरीके से विलायते फ़की़ह पर तथा मरजा ए कीराम पर हमले हो रहे हैं, हमे ज़रूरत है की शहज़ादी ए कौनैन के जीवन से सबक़ हासिल करते हुए विलायते फ़की़ह तथा मरजाईयत की रक्षा करे। तभी हम उनके सच्चे अनुनायि कहलायेगे। इसके बाद की मजलीसो को मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना शौकत हुसैन, मौलाना निसार हुसैन, मौलाना हसन अकबर ने संबोधित किया तथा आखिरी मजलिस को मौलाना हसन मेहदी ग़ाज़ीपुर ने पढ़ते हुए कहा कि कोई भी समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता के जब तक उस समाज मे औरतो को इज़्ज़त ना दी जाए। क्योंकि औरतों के ही आगोश में सभ्य मनुष्य का निर्माण होता है। इस के इलावा मौलाना ने जनाबे फातिमा ज़हरा के दिल सोज़ मसाएब बयान किये जिससे मौजूद तमाम लोगों की आँखे नम हो गर्इं। मजलिस का आयोजन मदरसा इमाम जाफर सादिक के तमाम सदस्य, अध्यापको तथा छात्रों द्वारा किया गया था। मजलिस में आए हुए मोमनीन का मौलाना शाज़्ाान जैदी ने शुक्रिया अदा किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ