राष्ट्रपति मुर्मू भद्राचलम मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम स्थित श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। श्रीमती मुर्मू इस मंदिर में जाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। इस दौरान वह मंदिर में प्रसाद योजना के तहत पर्यटन बुनियादी ढांचे के निर्माण की नींव भी रखेंगी। बाद में, वह वनवासी कल्याण परिषद द्वारा आयोजित सम्मक्का सरलम्मा जनजाति पुजारी सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद और महबूबाबाद जिलों में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 जुलाई, 1965 को भद्राचलम में गोदावरी नदी पर एक पुल का उद्घाटन करने आए थे। उस समय उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1980 में मंदिर का दौरा किया था। इस तरह से श्रीमती मुर्मू मंदिर जाने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं और उनके साथ तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन भी मंंदिर जाएंगी। कोठागुडेम के जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए लगभग 2,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को वारंगल जिले में स्थित रामप्पा मंदिर भी जाएंगी, जहां वह रामप्पा मंदिर में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास और कामेश्वरालय मंदिर के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखेंगी।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ