नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी,जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के राजेपुर रामे·ारम धाम के मुख्य सन्त फक्कड़ बाबा का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर आस पास के हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। वर्ष 1986 से राजेन्द्र सिंह उर्फ फक्कड़ बाबा रामे·ारम नाथ मंदिर पर भगवान रामे·ारम का पूजन अर्चन तथा देखरेख कर रहे थे।उन्होंने मंदिर के प्रांगण में अपना आश्रम बना लिया था। उनके दौर में मंदिर की व्यवस्था काफी सुदृढ हुई। मंदिर में अनवरत श्री रामचरित मानस का पाठ बिना रु के कई वर्षों से चल रहा है। फक्कड़ बाबा आस पास के लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। सूत्रों के अनुसार मंदिर के पास ही उनको समाधी दी जाएगी।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ