रेलवे नए साल और क्रिसमस के लिए चलाएगा 51 स्पेशल ट्रेन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के लिए 51 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से यह ट्रेनें केरल के लिए चलाई जाएंगी। दक्षिण रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि 17 स्पेशल ट्रेन केरल में ही कई स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। दक्षिण रेलवे की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, केरल में विभिन्न जोनल के लिए यह ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 34 चक्कर ट्रेनों को साउथ रेलवे जोन में चलाया जाएगा। इसके अलावा 22 स्पेशल ट्रेन को साउथ सेंट्रल रेलवे जोन में चलाया जाएगा। वहीं, 8 स्पेशल ट्रेन साउथ स्पेशल ट्रेन के लिए और चार स्पेशल ट्रेन ईस्ट कास्ट रेलवे के लिए चलाया जाएगा। इस तरह रेलवे 51 सर्विस ट्रेन नए साल और क्रिसमस के मद्देनजर संचालित करेगा। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्रिसमस और नए साल के लिए ये 51 चक्कर ट्रेनें ​22 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी, 2023 तक चलाई जाएंगी। इसके बाद इन ट्रेनों को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि ये ट्रेनें स्टेशनों पर लोगों की भीड़ को कम करने के लिए चलाया जाएगा। गौरतलब है कि स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया वसूल करता है।

हाल ही में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई थी कि लोगों के मांग के बाद भी रेलवे नए साल और क्रिसमस स्पेशल ट्रेन नहीं चला रहा है। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मामले में रेल मंत्री ने मांग की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि केरलवासी इस बात से हैरान हैं कि भारतीय रेलवे वार्षिक क्रिसमस और नववर्ष की भीड़ के लिए इस वर्ष किसी विशेष ट्रेन की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि केरल से बाहर रहने और काम करने वाले लोगों की संख्या ​अधिक है। इस कारण स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ