BREAKING

एक चिंगारी से भड़की आग, जिंदा जल गए मां सहित 4 बच्चे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में एकरिहायशी मड़ई में आग लगने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी है।  पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के शाहपुर गांव में रमाशंकर की पत्नी गुड्डी राजभर अपने तीन बच्चों अभिषेक (12), दिनेश (10) और अंजेश (6) के साथ अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले से ही उनकी बहन की पुत्री चांदनी (14) भी उनके साथ रहने लगी थी। बीती रात उनकी मडई में आग लग गयी और पांचों की उसमे झुलस कर मृत्यु हो गयी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सरपत व फूस से बने मकान में लगी आग का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी को माना गया है। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित अन्य सभी अधिकारी पहुंच गए।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए आपदा के तहत प्रत्येक मृतक को चार लाख रूपये की सरकारी सहायता तहसील स्तर से प्रदान करने के निर्देश दिए। घटना के कुछ देर बाद डीआईजी आजमगढ़ मंडल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल सारी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें