देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 3,468 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.07 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 141 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,43,483 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,30,696 बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है।

पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 13 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,615 हो गयी है और इसी अवधि में एक मरीज की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 26,521 हो गयी है।

केरल में 13 सक्रिय मामले घटने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,358 रह गये हैं। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,237 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,551 स्थिर है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 19 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,248 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,299 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर बरकरार है। महाराष्ट्र में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 165 हो गयी है। इस दौरान 15 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,972 तक पहुंच गयी है। राज्य में दो मरीजों की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 1,48,415 तक पहुंच गयी है। बिहार में कोरोना संक्रमण के 12 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 8,39,062 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 12,302 है।

*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें