हॉकी इंडिया ने एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 से पहले की ट्रॉफी टूर की घोषणा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भुवनेश्वर। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 ट्रॉफी की एक झलक प्रशंसकों को दिखाने के उद्देश्य से एक ट्रॉफी टूर की घोषणा की है। टूर के दौरान प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की को ट्रॉफी सौंपने के साथ आधिकारिक रूप से टूर की शुरुआत 5 दिसंबर से होगी।

भुवनेश्वर लौटने से पहले प्रतिष्ठित ट्रॉफी 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी। 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले 21 दिवसीय दौरे में ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में घूमेगी। इसके बाद ट्रॉफी ओडिशा राज्य के दौरे पर जाएगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, इस पहल के पीछे का विचार देश भर के हॉकी प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की झलक देखने का अवसर देना है। भारतीय प्रशंसक हमेशा हॉकी के प्रति जुनूनी रहे हैं और आगामी टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम को समर्थन देने के लिए उत्सुक होंगे। हमारा मानना है कि इस दौरे से प्रशंसकों को खेल से जुड़े रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं।

एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला 13 जनवरी, 2022 से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा। मेजबान भारत, जिन्हें स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है, स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की 13 जनवरी को करेगा। ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, भारत, अर्जेंटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चिली और वेल्स 16 टीमें हैं, जो टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ