नया सवेरा नेटवर्क
बैंकाक। थाईलैंड की नेवी ने कल मंगलवार को 30 लापता नौसैनिकों में से 6 के शवों को रिकवर किया। रेसक्यू ऑपरेशन दौरान एक नौसैनिक जिंदा मिला है। ये सभी थाईलैंड नेवी का युद्धपोत के डूबने के बाद से लापता थे। फिलहाल 23 लोगों को ढूंढने के लिए अब भी रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें कि समंदर में तेज लहरों के चलते जंगी जहाज HTMS सुखोथाई में पानी भर गया था। इसके बाद इंजन बंद होने से जहाज पलट गया था। इस पर 106 नौसैनिक सवार थे, जिनमें से 76 को बचा लिया गया है। लापता नौसैकनिकों को ढूंडने के लिए ऑपरेशन जारी है।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ