कंबोडिया में होटल में लगी आग, 10 लोग जिंदा जले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नोम पेन्ह। कंबोडिया के एक होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। कंबोडिया के पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी में स्थित इस होटल और कैसीनो में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर नहीं निकल पाए और कुछ लोग 5 वी मंजिल से कूदे।
इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में आग ने ज्यादातर हिस्से को चपेट में ले लिया। आपातकालीन विभाग की मानें तो सुबह 8 बजे तक कुल 53 लोगों को बचाया जा चुका है। होटल और कैसीनो परिसर में लगभग छह घंटे से लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका था।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |