अमेरिका बना कोविड के 10 करोड़ मामले वाला पहला देश | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लॉस एंजिलिस। अमेरिका 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 के मामलों वाला विश्व का पहला देश बन गया है और महामारी शुरू होने के बाद से इसकी चपेट में आने से अबतक करीब 10 लाख 80 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

सीडीसी के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में 21 दिसंबर तक देश में कोविड-19 के कुल 100,216,983 मामलों की पुष्टि हुयी है। विशेषज्ञों ने कहा कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है, क्योंकि घर पर परीक्षण करने वाले लोग अपने परिणाम सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को नहीं भेजते हैं और बहुत से लोग टेस्ट भी नहीं करवाते हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में करीब 10 लाख 80 हजार लोग कोविड -19 की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ