एमसीडी चुनाव : 10 सीट पर खिला कमल, 6 पर आप की जीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। 10 सीटों पर भाजपा जीत गई है। ख्बर लिखे जाने तक आप ने 6 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है।
मतगणना केंद्र में प्रत्याशियों की सांसें अटकी हुई है। वार्ड संख्या 74 और 75 में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। 171 वार्ड सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशु ठाकुर 250 वोट से जीत गई हैं। चांदनी चौक से आप प्रत्याशी के समर्थक जश्न मना रहे हैं। वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश बीजेपी की प्रत्याशी शिखा राय जीत गई हैं। पहाड़गंज से वार्ड नंबर 82 के बीजेपी प्रत्याशी मनीष चड्ढा तीसरे राउंड भी में आगे चल रहे हैं।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |