बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ का 59वां जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। अभिनेता गोविंदा का आज 59वां जन्मदिन है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में गायिका और एक्ट्रेस निर्मला देवी और पूर्व एक्टर अरुण आहूजा के घर में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम गोविंद आहूजा रखा था। गोविंदा एक एक्टर के साथ-साथ नर्तक और पूर्व राजनीतिज्ञ भी हैं। फैंस उनके ठुमकों के भी दीवाने हैं। वो अपने एक्टिंग करियर में 165 से अधिक फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे चुके हैं।

उन्होंने 1986 में रिलीज फिल्म ‘इल्जाम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म हिट थी। इसके बाद वो ‘लव 86’, ‘जीते हैं शान से’, ‘दो कैदी’, ‘हम’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘आंदोलन’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना’, ‘मस्ताना’, ‘दुल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’ जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

गोविंदा डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ के सीज़न 2 में बतौर जज नजर आ चुके हैं। 11 मार्च 1987 को गोविंदा ने सुनीता मुंजाल से शादी की थी। उन्होंने अपने इस शादी को चार साल तक गुप्त रखा था। गोविंदा और सुनीता आहूजा दो बच्चों बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन के पैरेंट्स हैं। बेटी टीना आहूजा ने 2015 में ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले गोविंदा का एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कैसेट बेचने का काम करना पड़ता है। फिलहाल, एक्टर गोविंदा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वो इन दिनों टीवी शोज में बतौर गेस्ट नजर आते हैं।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ