त्रिपुरा में माकपा-भाजपा के बीच झड़प में 1 व्यक्ति की मौत, 15 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के विशालगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरीलाम बाजार में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में साहिद मिया (65) की मौत हो गई तथा राज्य के पूर्व वित्तीय मंत्री और भाकपा के विधायक भानु लाल साहा समेत दोनों दलों के कम से कम 15 समर्थक घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि माकपा का आरोप है कि भाजपा के गुंडों ने उनकी रैली में दिनदहाड़े किए गए ‘अकारण’ हमले में उसके आठ समर्थक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पहले उन पर पथराव किया और फिर हथियारों से हमला कर दिया।

दूसरी ओर, भाजपा आदिवासी मोर्चा के महासचिव देवीद देबबर्मा ने आरोप से इनकार करते हुए कहा, “भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला किया और उन पर पथराव किया।” दोनों पक्षों ने दावा कर रही है उन्होंने हमला नहीं किया। हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। हालांकि विशालगढ़ के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर राहुल दास ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और वह कोई निर्णायक टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।

भानु लाल साहा ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे के साथ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस के सामने उन पर हमला किया। बदमाशो ने साहिद मिया के सिर के पिछले हिस्से में रॉड से वार किया गया। उन पर पथराव भी किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तनाव को देखते हुए क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी। यह उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कांग्रेस विधायक सुदीप रॉयबर्मन ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों में हार की आशंका से घबरा गई है और इसलिए वह पुलिस की मदद से विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले का सहारा ले रही है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ