देवर ने भाभी को जिंदा जलाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी को मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जला दिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मैहर थाना क्षेत्र निवासी मनीष चौधरी ने फोन न उठाने पर अपनी भाभी पप्पी चौधरी (28) पर कल मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जला दिया। पीड़ित महिला को मैहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |