भोजन करने के बाद टहलने के हैं कई फायदे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कई अध्ययन के अनुसार फिजिकल एक्टिविटी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी होती है। अगर हम खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने जाते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से हम खुद को बचा पाते हैं। दरअसल जब भी हम खाना खाने के बाद चलते हैं तो इससे हमारा शरीर सक्रिय हो जाता है।

इससे हमारे शरीर में पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। हमारे खाने को पचाने का काम छोटी आंत महत्वपूर्ण रूप से करती है। शोध के अनुसार जब हम खाना खाने के बाद टहलते हैं तो खाना पेट से छोटी आंत तक पहुंचता है। इससे पेट फूलना, गैस, एसिड और अन्य पेट संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। शोध के अनुसार खाने के बाद जरूर टहलाना चाहिए। इससे खाना बेहतर तरीके से पच जाता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। खाने के बाद टहलने से हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। खाने के बाद 30 मिनट तक जरूर टहलें। अगर आपके आप समय है तो आप 20 से 40 मिनट और भी बढ़ा सकते हैं।

इससे आपको रात को अच्छी नींद आ पाती है। आपका ब्लड प्रेशर (blood pressure) लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे आप खुद को हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और बैड कोलेस्ट्रॉल से बचा पाते हैं। टहलने से शरीर में एंडॉर्फिन रिलीज होता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है। इससे बैचानी कम होती है। आपका तनाव कम होता है। आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है। गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही आप हल्का महसूस करते हैं।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ